फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने शुरू किया धरना

Tue, 23 Aug 2016 11:39 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। छह सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी लेखपालों ने डीएम कार्यालय पर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन 29 अगस्त तक चलेगा। आंदोलनकारी लेखपालों ने अपने क्षेत्र के राजस्व कार्य का भी बहिष्कार कर दिया है। आगामी 30 अगस्त को लेखपाल लखनऊ जाकर विधानसभा भवन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


आंदोलन कर रहे लेखपाल एसीपी विसंगति दूर करने, लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक और शैक्षिक योग्यता का स्नातक करने, संवर्ग का कॉडर पूर्व की भांति जनपद स्तरीय करते हुए स्थानांतरण नीति में संशोधन करने, पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक कार्यालय के 626 पदों का सृजन करने तथा पदोन्नति के लिए राजस्व परिषद के प्रस्ताव के अनुसार नियमावली में संशोधन करने, ई डिस्ट्रिक्ट आईजीआरएस आदि शासन की विभिन्न योजनाओं को सुचारु क्रियान्वयन के लिए लेखपालों को लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा एक अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने समेत कई अन्य मांगें भी कर रहे हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष संजीवन मिश्र ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो 30 अगस्त को विधान सभा का घेराव किया जाएगा।
इस दौरान जिला मंत्री निलेश रंजन राव, जिला उपमंत्री दिनेश श्रीवास्तव, तमकुहीराज तहसील के अध्यक्ष अशोक वर्मा, कसया तहसील अध्यक्ष अरविंद पति त्रिपाठी, हाटा तहसील अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी, पडरौना तहसील अध्यक्ष रामनक्षत्र शर्मा, खड्डा तहसील अध्यक्ष बृजनारायण सिंह, योगेंद्र गुप्ता सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें