फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रॉड और लाठी से हमला कर तोड़ा पैर, केस दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। रॉड और लाठी से हमला कर परसौनी के गोवर्धन यादव का पैर तोड़ दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गोवर्धन यादव ने न्यायिक मजिस्ट्रेट काेर्ट में वाद दाखिल किया। बताया कि गांव के ही दीपक सिंह के परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। दीपक सिंह मेरे पुत्र शिवबालक उर्फ शिव को बार-बार जान से मारने की धमकी देता है। 20 जून को रात करीब 8 बजे शिव बालक ट्रक चलाने फाजिलनगर जा रहा था। सुल्तानपुर गांव के सामने पहले से घात लगाए दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जय प्रकाश, अजय व रामजीत सिंह तथा दीपक के दो भांजे शिवबालक को गाली देते हुए रॉड और लाठी से मारने लगे। इससे उसका एक पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद आरोपी चले गए।
पुलिस की मदद से उसे सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता गोवर्धन यादव का आरोप है कि थाने में तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टा पटहेरवा पुलिस ने मेरे पुत्र सहित गांव के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित 5 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें