फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 03 Aug 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के देवरिया मनिया छपरा के डिग्री टोला निवासी 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई। गांव के रितेश पासवान ने पुलिस को सूचना दी कि मेरी बहन बबीता पासवान घर पर अकेली थी। मेरे कमरे की चाबी निकाल कर छत वाले पंखे में दुपट्टा फंसाकर झूल गई थी। हम लोग किसी तरफ से फंदे को खोलकर रामकोला सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई रितेश पासवान के सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें