फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: न्याय प्रणाली की मजबूती पर जोर दें अधिवक्ता

Fri, 23 Jan 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शपथ लेते नवनिर्वाचित पदाधिकारी । स्रोत सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन परिसर में बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समाराेह का आयोजन हुआ। इसमें सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जिला जज संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं के कंधे पर होती है। इसलिए पदाधिकारियों को अधिवक्ता हितों और न्याय प्रणाली की मजबूती पर बल देना होगा। शपथ ग्रहण समारोह को राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा, एडीजे शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, सदर विधायक मनीष जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इसके पहले जिला जज ने बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मंत्री नागेंद्र पति त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र समेत अन्य पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष मिथिलेश दीक्षित और संचालन आशीष पांडेव व जन्मेजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष महंत गोपाल दास, भगवती शर्मा, संजय शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें