फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिवक्ता का अनशन स्थगित, जमीन से हटेगा कब्जा

Wed, 28 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश से वार्ता के बाद माने अधिवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। दीवानी न्यायालय कसया में जमीन से कब्जा खाली कराने के लिए दस दिनों से अधिवक्ता का क्रमिक अनशन चल रहा था। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
पीड़ित अधिवक्ता गोपीचंद गुप्ता की जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है। कब्जा खाली कराने के लिए दीवानी न्यायालय कसया में 17 जून से क्रमिक अनशन पर बैठे थे। शाम करीब चार बजे जनपद न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन दिनेश कुमार, सिविल जज प्रथम संजय कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के साथ गोपीचंद से वार्ता किया। प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर जमीन से कब्जा खाली कराने का आश्वासन दिया। इस पर अनशन को स्थगित कर दिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर जमीन से कब्जा नहीं हटा तो फिर से क्रमिक अनशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मणि, राकेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ओंकार नाथ पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, दीनदयाल मल्ल, आनंद कुमार राय, मनोज कुमार पांडेय, अजीत रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें