फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक करोड़ 37 लाख रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास

Wed, 28 Jun 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बेदुपार मंदिर परिसर में पर्यटक स्थल का शिलान्यास करते सांसद विजय कुमार दुबे।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। क्षेत्र के गांव बेदुपार में प्राचीन सोनमती माता मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग की एक करोड़ 37 लाख 96 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली विभिन्न परियोजनाओं का सांसद विजय दुबे व विधायक मोहन वर्मा ने शिलान्यास किया।
इसके अलावा सांसद ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास व एक तालाब के सुंदरीकरण का लोकार्पण भी किया। इसके बाद भोपाल से प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी कार्यकर्ताओं ने देखा। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती मिली है। कुशीनगर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 में फिर प्रचंड बहुमत से केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी। शिलान्यास कार्यक्रम को संजय सिंह मुन्ना, बाबू नन्दन सिंह, बलराम यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामक्यास सिंह व संचालन चंद्रपाल कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान नवरंग सिंह, लल्लन मल्ल, डॉ. रवीश सिंह, अभय प्रताप राव, निखिल उपाध्याय, विशाल प्रताप सिंह, सदानंद सिंह, संजय कुमार पांडेय, चंद्रपाल कन्नौजिया, अशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें