फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिश्वत लेने वाले कानूनगो और सहयोगी को भेजा गया जेल

Sun, 30 Jun 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। लेखपालों के भारी विरोध के बाद रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो और इसके सहयोगी पर शुक्रवार की देर रात रामकोला पुलिस ने केस दर्ज किया। शनिवार को दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन की टीम ने गोरखपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। कप्तानगंज तहसील के अलावा कलक्ट्रेट कर्मचारियों में इसकी चर्चा रही। हालांकि, लेखपालों का संगठन इसे साजिश बता रहा है।
विज्ञापन


कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के सोहरौना राजस्व गांव क्षेत्र के निवासी ब्रह्मदेव पांडेय की जमीन की धारा 24 के तहत पैमाइश करने के लिए एसडीएम कोर्ट से आदेश हुआ था। आरोप है कि पैमाइश के लिए राजस्व क्षेत्र में कार्यरत कानूनगो वशीर आलम और इनके मुंशी रामप्रवेश 18 हजार रुपये लिए थे और पांच हजार रुपये मांग रहे थे। इसके लिए कई महीने से ब्रह्मदेव पांडेय कानूनगो का चक्कर लगा रहे थे। परेशान होकर ब्रह्मदेव पांडेय के बेटे जयप्रकाश पांडेय ने पांच दिन पहले एंटी करप्शन कार्यालय गोरखपुर में इसकी शिकायत की थी।
शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम कप्तानगंज तहसील पहुंची। जमीन की पैमाइश करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कानूनगो वशीर आलम और इसके मुंशी रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रामकोला थाने पर टीम दोनों को लेकर पहुंची। इसकी जानकारी होते ही लेखपाल पहुंच गए और रिश्वत लेने के आरोप को झूठा बताते हुए विरोध करने लगे। इसके चलते पुलिस ने देर रात में केस दर्ज किया। दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन ने कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें