फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 तक

Thu, 26 Mar 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जनवरी सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मार्च तक पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। इस सत्र में बीए, बीकॉम, एमए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा दी जा रही है। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक एवं बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर में हिंदी के आचार्य प्रोफेसर गौरव तिवारी ने ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली वार्षिक है। वर्ष में एक बार ही परीक्षा आयोजित होती है। इससे विशेष रूप से कामकाजी लोगों को अधिक अवकाश लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती और वे आसानी से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि बढ़ाई गई तिथि का लाभ उठाकर समय से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें