फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो रूसी पर्यटकों के ठहरने के रिकॉर्ड में चूक, चाइना मंदिर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर आए दो रूसी पर्यटकों के मामले में एफआरआरओ लखनऊ की ओर से मांगा गया जवाब
विज्ञापन

विदेशी नागरिकों की सूचना फार्म में दर्ज करना अनिवार्य, प्रक्रिया के पालन पर उठे सवाल
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर भ्रमण पर आए दो रूसी पर्यटकों के चाइना मंदिर परिसर में ठहरने के मामले में लखनऊ स्थित फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने मंदिर प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद विदेशी पर्यटकों के ठहरने का रिकॉर्ड दर्ज करने की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों के ठहरने से जुड़ी निर्धारित सूचना दर्ज करने में कथित चूक का मामला सामने आया है। दोनों रूसी पर्यटक कुशीनगर भ्रमण के दौरान चाइना मंदिर में ठहरे थे। नियमानुसार, विदेशी नागरिकों के ठहरने की निर्धारित सूचना संबंधित पोर्टल पर फार्म-III के माध्यम से दर्ज करना अनिवार्य है। पहले इस प्रक्रिया में फार्म-सी का इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन

इसी व्यवस्था के अनुपालन में कथित अनियमितता सामने आने पर एफआरआरओ लखनऊ की ओर से मंदिर प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में प्रबंधन से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों के ठहरने से संबंधित सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज क्यों नहीं की गई। हालांकि अब तक नोटिस में उल्लिखित चूक का विस्तृत विवरण और दोनों पर्यटकों के ठहरने की तारीख सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि सूचना दर्ज करने में देरी हुई, सूचना दर्ज नहीं की गई या प्रक्रिया के किसी अन्य प्रावधान का पालन नहीं हुआ।
रिकॉर्ड दर्ज करने का महत्व
कुशीनगर में हर वर्ष बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में उनके ठहरने का अधिकृत रिकॉर्ड दर्ज करना महत्वपूर्ण है। यह आव्रजन और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आवश्यक है। एफआरआरओ की कार्रवाई के बाद अब चाइना मंदिर प्रबंधन के जवाब पर निगाह है। एफआरआरओ के नोटिस के बाद विदेशी पर्यटकों के ठहरने से संबंधित रिकॉर्ड पर सवाल उठे हैं। प्रबंधन के जवाब से ही सूचना दर्ज करने में हुई चूक का कारण स्पष्ट होगा। इसमें देरी, गैर-पंजीकरण या अन्य प्रावधानों का उल्लंघन शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
रूसी पर्यटक चाइना मंदिर के धर्मशाला में ठहरे थे, एफआरआरओ कार्यालय को सूचना देने में कहां से चूक हुई है। इसका पता लगाया जा रहा है। इसके पहले ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों की सूचना दी जाती रही है। कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया जाएगा।
-रमेश सिंह, चाइना मंदिर कुशीनगर के प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें