फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घोड़ी चढ़ने से पहले पहुंचा हवालात, हल्दी की रस्म अधूरी

Tue, 28 Apr 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सरैया महंथ पट्टी में युवक की शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जिस दिन हाथों में हल्दी लगनी थी, उसी दिन हवालात की सलाखें नसीब होंगी, संदीप प्रजापति ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। रविवार रात तक घर में तिलक की खुशियां थीं। रिश्तेदारों की चहल-पहल और डीजे की धुन पर थिरकते कदम… लेकिन कुछ ही घंटों में सब कुछ बदल गया। डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या हुई और इस मामले में संदीप का नाम भी आरोपी के रूप में सामने आ गया। दूल्हा बनने से पहले ही उसे पुलिस हिरासत में जाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार रात तिलक समारोह के बाद घर की महिलाएं अगले दिन होने वाली हल्दी की रस्म की तैयारी में जुटी थीं। घर में शादी का उत्साह चरम पर था। मगर सुबह होते-होते माहौल पूरी तरह बदल गया। जिस आंगन में गीत-गवनई की गूंज होनी थी, वहां सन्नाटा पसर गया। हल्दी की रस्म अधूरी रह गई और खुशियों की जगह गम ने ले ली। बताया जा रहा है कि संदीप की बरात चौराखास थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में सदानंद प्रजापति के घर जानी थी।
संयोग देखिए कि बरात लेकर जाने से पहले ही संदीप उसी क्षेत्र में स्थित थाने के हवालात में पहुंच गया। गांव और आसपास के इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। एक ओर जहां हत्या कांड ने सनसनी फैला दी है, वहीं दूल्हे के हवालात पहुंचने की यह कहानी लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें