फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीआरपीएफ कैंप के भूमि अधिग्रहण का काम पूरा, बजट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रशिक्षण केंद्र के अधिग्रहण का काम हो चुका है पूरा
विज्ञापन

- 18.30 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया गया है, प्रशासन ने पहुंचकर कराई थी जमीन की पैमाइश


कुशीनगर। नगरी गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षण केंद्र के लिए 18.30 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। एक करोड़ 55 लाख 52 हजार 600 रुपये में जमीन की रजिस्ट्री किसानों से करा ली गई है। प्रशासन की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश और सीमांकन का काम पूरा कर लिया गया है। अब निर्माण के लिए धन का इंतजार है। धन मिलते ही सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा।
बिहार और नेपाल का सीमावर्ती जिला होने के कारण काफी संवेदनशील है। इसके लिहाज से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रशिक्षण केंद्र बनाने प्रयास शुरू हुआ था। तत्कालीन सांसद एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने अपने कार्यकाल में इसके लिए पहल की थी। केंद्र के लिए पडरौना तहसील के नगरी गांव में जमीन चिह्नित की गई थी। सदर विधायक बनने के बाद मनीष जायसवाल ने इस महत्वकांक्षी परियोजना को मूर्तरूप दिलाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री, भारत सरकार को पत्र भेजकर सीआरपीएफ का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कराए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण होने के बाद राजस्व अभिलेखों में राष्ट्रपति एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जमीन दर्ज हो गई है। तब इस दिशा में और तेजी आई। मई महीने की 30 तारीख को प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर जमीन की पैमाइश और सीमांकन भी करा दिया था। अब इस प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए धन का इंतजार है। यदि धन मिल जाए और भवन तैयार हो जाए तो क्षेत्र के युवाओं को सीआरपीएफ में जाकर देश की सेवा करने का अवसर घर के नजदीक में मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरी गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना है। इसके लिए जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। आगे का काम केंद्र सरकार के निर्देश पर होना है।
- महात्मा सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें