फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लंबित प्रकरणों का हुआ निस्तारण

Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सोशल ऑडिट की एग्जिट कॉन्फ्रेंस की बैठक डीडीओ अरुण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सोशल ऑडिट के दौरान पाई गई लंबित कमियों पर ग्राम पंचायतवार चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित ग्राम सचिव, ग्राम रोजगार सेवक व तकनीकी सहायकों के तरफ से अपने-अपने प्रकरणों के साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। मौके पर ही उनका अवलोकन कर कई मामलों का निस्तारण किया गया। डीडीओ अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारी से काम करें ताकि योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचे। उन्होंने पूर्व वर्षों से लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए। बैठक में बीडीओ अखंड प्रताप, एपीओ अरविंद सिंह सहित सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें