तमकुहीराज में रविवार को सेमीफ़ाइनल मुकाबले में खेलती लखीमपुर खीरी और खैराबाद की टीमें।
तमकुहीराज। यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से गाजीपुर स्थित इंटर कॉलेज के परिसर में चल रहे फुटबॉल मैच में रविवार को मदनी क्लब देवरिया और जीएफसी क्लब लखीमपुर खीरी की टीम फाइनल में प्रवेश की। सोमवार को इनके बीच फाइनल मुकाबला होगा।
फुटबाल मैच के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मदनी क्लब देवरिया और ओम साईं राम फुटबाल क्लब सारण बिहार की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। 45 -45 मिनट के दो सत्रों के मैच में कोई टीम भी गोल नहीं दाग पाई। इसके बाद ट्राई ब्रेकर के माध्यम से मदनी क्लब देवरिया की टीम ने 2-0 से ओम साईं राम फुटबाल क्लब सारण बिहार को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मॉडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद और जीएफसी क्लब लखीमपुर खीरी के बीच खेला गया। लखीमपुर खीरी की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच रामा सिंह को चुना गया। मैच में मध्यांतर तक दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर पाई। माध्यांतर के बाद लखीमपुर खीरी की टीम ने तीन गोल दागे। टीम के जतिनचंद, सुमन और रामा सिंह ने एक-एक गोल दागे। बचाव में खैराबाद की टीम एक गोल ही कर पाई। इसके बाद लखीमपुर खीरी की टीम ने 3-1 से मुकबला जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच लखीमपुर खीरी के रामा सिंह रहे। अंत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसमुद्दीन अंसारी ने विजेता टीम क़ो पुरस्कृत किया।
इस दौरान केडी सिंह कुशवाहा, शौकत अली, रामेश्वर गुप्ता, गुड्डू यादव, राजेश सिंह पटेल, हरिहर यादव, एनडी शाही, महफूज आलम, जीतेंद्र यादव, वेदनिधि कुशवाहा, बैद्यनाथ गुप्ता, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।