कलक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक ने दिया नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रदेश के 75 जिलों के लिए 1573 एएनएम को नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम का लोकभवन सभागार लखनऊ से लाइव प्रशारण किया गया। इसके बाद जिले को मिलीं 25 एएनएम को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्तिपत्र दिया गया।
सदर विधायक सदर मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर हाथ को काम दे रही है। जिन युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिली, उन्हें स्वरोजगार के लिए आसान किस्त और शर्ताें पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एएनएम अभ्यर्थियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। अब नियुक्त एएनएम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. पल्लवी सिंह आदि मौजूद रहीं।