मथौली। कप्तानगंज क्षेत्र के सोनिया गांव के टोला रोहुआ सतभरिया निवासी मजदूर 55 वर्षीय अमर सिंह शनिवार की शाम शटरिंग खोलते समय सिर पर पटरी गिरने से घायल हो गया। उसे सीएचसी मथौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अमर सिंह शनिवार की शाम गौनरिया गांव निवासी परमहंस यादव के नवनिर्मित मकान की छत से शटरिंग खोल रहे थे। संवाद