कुशीनगर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा चालु कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स
कसया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू कराने की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की कोशिश की। कांग्रेस नेता अजय उर्फ लल्लू के नेतृत्व एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा के संरक्षण में कार्यकर्ता कसया बिजली उपकेंद्र से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल टेकुआटार के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का जत्था कसया गांधी चौक होते जैसे ही बेलवा के समीप पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोक लिया और सभी को एहतियातन हिरासत में लेकर कसया थाने ले आई। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के करीब दो घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने लाया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी को शांतिपूर्वक छोड़ दिया गया। संवाद