फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत

Tue, 02 Dec 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर बरवा जंगल के समीप सोमवार को काम से घर वापस जा रहे साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। कुड़वा दिलीप नगर के कली पट्टी निवासी हरिकेश (30) रोज की भांति मजदूरी कर कसया से घर साइकिल से जा रहे थे। अभी एन एच 28 पर बरवा जंगल के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगो ने इसकी सूचना कसया पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में कसया एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मौके पर मौजूद हूं। विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें