फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा पुलिस ने नगर पंचायत के धनौजी मोड़ से 20 लीटर कच्ची शराब के एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पटहेरवा एसओ दीपक कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान फाजिलनगर कस्बे के धनौजी मोड़ पर एक व्यक्ति और महिला को दो गैलन में कुछ ले जाते देखा। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों गैलन में दस-दस लीटर कच्ची शराब मिला।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान भोला व सानमति निवासी फाजिलनगर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इस बरामदगी में एसओ के साथ एसआई श्रवण कुमार, सिपाही अरविंद कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें