फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर के युवक ने पंजाब में रचाई शादी, अब मांग रहा दहेज

Thu, 13 Mar 2025 09:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पंजाब की रहने वाली युवती का यौन शोषण किया। बाद में शादी के लिए 15 लाख रुपये दहेज की मांग की। रकम नहीं मिलने पर दूसरी शादी कर ली है। युवती ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पंजाब के जिला मलेरकोटला की युवती पंजाब की एक फैक्टरी में काम करती थी। इसी फैक्टरी में सेवरही थाना क्षेत्र के जगदीश गांव का युवक भी वर्ष 2021 में काम करता था। काम के दौरान दोनों एक दूसरे के करीबी हो गए और मोबाइल पर देर रात तक बातें करने लगे। सामान्य मुलाकात के बाद शादी तक बात पहुंच गई। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के दबाव में जनवरी 2024 में पंजाब में ही युवक ने शादी कर ली। ससुराल पक्ष के लोग शादी में शामिल नहीं हुए थे। युवती के कारण पूछने पर युवक ने बीमारी का बहाना बनाया और परिजनों की रजामंदी से शादी की बात बताई।
इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों से मोबाइल पर बातचीत होती रही। युवक युवती के घर रहता था। दिसंबर 2024 में परिजनों की बीमारी का बहाना बनाकर युवक गांव आया और लौट कर पंजाब नहीं गया। कुछ दिनों बाद युवक ने अपनी पत्नी से बताया कि परिजन 15 लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं। नहीं मिलने पर दूसरी जगह शादी करने की बात कही। इसके बाद महिला सेरवही थाने पहुंची और तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सेवरही धीरेंद्र राय ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद आरोपी युवक को पाबंद कर चालान किया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें