फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर को तैराकी में मिले 15 स्वर्ण और दो रजत पदक

Wed, 12 Aug 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सीतापुर जिला स्टेडियम के तरण ताल में मंगलवार को अंतरमंडलीय तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें गोरखपुर मंडल की टीम चैंपियन रही। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे कुशीनगर के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

मंडली व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि सीतापुर के तरणताल स्टेडियम में अंतरमंडलीय तैराकी बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल ने कुल 26 स्वर्ण पदक, दो रजत और रिले में चार स्वर्ण पदक हासिल कर चैंपियन बना है।
इसमें कुशीनगर को 15 स्वर्ण, देवरिया को नौ स्वर्ण और गोरखपुर को दो स्वर्ण पदक मिला है। विजेता खिलाड़ियों को मिली इस उपलब्धि पर सहायक शिक्षक निदेशक बेसिक सप्तम मंडल संगीता सिंह, बीएसए अनिल कुमार सिंह, बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय, जया राय, प्रवीण कुमार सिंह, रजनीश कुमार त्रिपाठी, विवेक कुशवाहा, धीरज कुमार पाल, संजय कुमार सिंह, श्रवण कुमार यादव, अनिरुद्ध कुमार निराला, रीना सिंह, अनीता सिंह, शर्मिला यादव, पूनम पासवान, मदन प्रसाद यादव, अमित कुमार तिवारी, अमित श्रीवास्तव, पवन कुमार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें