पडरौना। भारत विकास परिषद तथागत शाखा की करफ से भारत को जानो सीनियर और जूनियर संपर्क और राष्ट्रीय समूह गान के आयोजन में कुशीनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता तारामंडल रोड गोरखपुर के एक विद्यालय में आयोजित हुई थी।
हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आयोजित समूह गान में आकृति सिंह, दीपशिखा सिंह, रंजन और रितू यादव व देवानंद जबकि वादन प्रतियोगिता में प्रेम नारायण पांडेय व रामदरश शर्मा की टीम शामिल हुए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से कुशीनगर प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता घोषित हुआ है। संवाद