एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित पूनम निषाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
एथलेटिक्स : यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी पूनम
खड्डा (कुशीनगर)। मलहिया गांव निवासी 11वीं की छात्रा पूनम निषाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। पंजाब में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पूनम के चयनित होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
मलहिया गांव निवासी नत्थू निषाद की पुत्री पूनम खड्डा के गांधी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ खेल में रुचि रखने वाली पूनम ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से प्रयागराज में आयोजित 65वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ और चार किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। पूनम ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया था। कोच जितेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूनम का चयन हुआ है।