फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वच्छता सर्वेक्षण में कुशीनगर को प्रदेश में 38वां स्थान

Fri, 12 Jan 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका कुशीनगर ने स्वच्छता अभियान के क्षेत्र में अपनी पहचान बढ़ाते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं प्रदेश स्तर पर 38वीं और नेशनल स्तर पर 891वीं रैंक हासिल की है l
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर पालिका कुशीनगर के अलावा नगर पालिका हाटा को प्रदेश में 52वीं, देश में 970 वीं व ज़ोन में 25 रैंक मिली है। नगर पंचायत खड्डा प्रदेश में 125वें, देश में 1214वें और ज़ोन में 56वें पायदान पर है। नगरपालिका पडरौना प्रदेश रैकिंग में 154, देश में 1295 व ज़ोन में 64वें स्थान पर है। नगर पंचायत कप्तानगंज प्रदेश में 156वें, देश में 1300वें व ज़ोन में 64वें स्थान पर है। नगर पंचायत रामकोला प्रदेश में 348वें, देश में 1816वे व ज़ोन में 175वें स्थान पर है। नगर पंचायत सेवरही को प्रदेश में 454वां, देश में 2195वां और ज़ोन स्तर पर 182वां स्थान मिला है l इस उपलब्धि के लिए विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्रा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें