फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में कुशीनगर पुलिस को मिला पहला स्थान

Wed, 06 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले की पुलिस ने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस विभाग की यह उपलब्धि अगस्त माह में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में हासिल हुई है। प्रदेश के सभी जिलों में सबसे बेहतर कुशीनगर में पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण मानक व गुणवत्तापूर्ण पाया गया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली समंवित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस में कुशीनगर पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एसपी का कहना था कि उनके निर्देश पर आईजीआरएस में अगस्त माह में प्राप्त शिकायतों का अगस्त माह में पुलिसकर्मियों ने तत्परता से निस्तारण किया। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण होने पर प्रदेश सरकार की ओर से की जाने वाली रैंकिंग में कुशीनगर जिले को 115 में 115 अंक मिले हैं। इस तरह यह शत प्रतिशत उपलब्धि है। एसपी ने इस उपलब्धि के लिए मातहत पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।
एसपी ने बताया कि वर्ष 2022 में भी आईजीआरएस से जुड़े मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण में कुशीनगर जिले की पुलिस को पहला स्थान मिला था। उस समय जिले को 130 में 127 अंक मिले थे। वह संपूर्ण का 97.69 प्रतिशत था।
विज्ञापन

00000
डोल मेला को लेकर बड़हरागंज में हुई शांति कमेटी की बैठक
पडरौना। आगामी डोल मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार की शाम को बड़हरागंज में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसपी, एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी और संभ्रांत लोग शामिल हुए। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि डोल मेला आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। यदि कोई व्यक्ति इसमें खलल उत्पन्न करने की कोशिश करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करेगी। इस दौरान एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम सदर महात्मा सिंह, सीओ सदर उमेशचंद भट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें