फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: ट्रक से टकरा कार के उड़े परखच्चे, मोतिहारी के वार्ड पार्षद की मौत, साथी घायल

Mon, 23 Jan 2023 01:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

बिहार प्रांत के मोतीहारी जिले के अविनाश झा (45) और संजीव पांडेय (40) किसी काम से गोरखपुर गए थे। वापस बिहार जाते समय जब तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में पहुंचे थे, जहां पहले से खड़े ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में एनएच-28 पर सड़क के उत्तरी लेन पर रविवार की रात लगभग पौने नौ बजे जोकवा बाजार में खड़े ट्रक में कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे कर सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बिहार प्रांत के मोतीहारी जिले के अविनाश झा (45) और संजीव पांडेय (40) किसी काम से गोरखपुर गए थे। वापस बिहार जाते समय जब तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में पहुंचे थे, जहां पहले से खड़े ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें अविनाश झा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने घायल को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद संजीव पांडेय की स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मोतिहारी नगर निगम वार्ड 35 से अविनाश कुमार झा उर्फ बिट्टू (35) वार्ड पार्षद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें