फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में 11 लोगों पर बलवा और मारपीट का केस

Sat, 16 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। छठिहार कार्यक्रम में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के गड़ासा और फरसा चला था। इसमें दोनों पक्ष के 14 लोग घायल हो गए थे। इसमें चार लोगों का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है। इनके सिर पर गंभीर चोट है। पुलिस ने एक पक्ष के 11 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की कठकुइयां गांव के कचहरी टोला निवासी ध्रुव प्रसाद के नाती का छठिहार था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात में डीजे पर युवक और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। पड़ोस का युवक भी रात को आ गया और डांस करने लगा। उसके घर वालों से ध्रुव का विवाद चलता है। उसके डांस करने से विवाद बढ़ गया। रात को किसी तरह मामला शांत हुआ। लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस की लापरवाही के चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें धारदार हथियार भी चले। ध्रुव की पत्नी सिरजावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने 11 लाेगोंं पर केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें