फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाल्मीकि बैराज से पानी छोड़ा, चेतावनी बिंदु से ऊपर आई गंडक

Mon, 04 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर धीरे-धीरे गंडक नदी पर भी नजर आने लगा है। रविवार को वाल्मीकि बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ गया, जिससे जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। बारिश के बाद गंडक का जलस्तर सुबह आठ बजे चेतावनी बिंदु को पार कर गया और 95.26 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शाम चार बजे नदी 55 सेमी ऊपर बह रही थी। मौसम विभाग के आंकड़ों में रविवार को 41 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अभी नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है।
नेपाल में हुई बारिश से रविवार की सुबह छह बजे 69,200 क्यूसेक, आठ बजे 81,800 क्यूसेक, 10 बजे 86,000 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 86,000 क्यूसेक, दोपहर दो बजे 90,600 क्यूसेक था। शाम चार बजे इसमें कमी आई और 88,300 क्यूसेक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें