फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेगा बिजली बिल समाधान कैंप 17 जुलाई से

Wed, 16 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जनपद में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत वितरण मंडल के सभी खंड के कार्यालयों में मेगा 17 जुलाई से कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिजली से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जिले के चारों विद्युत उपखंड कार्यालयों में कसया, पडरौना, हाटा और सेवरही में शासन के निर्देश पर 17, 18 और 19 जुलाई को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए एसई इंजीनियर राकेश मोहन ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर तीन दिवसीय कैंप शाम पांच बजे तक सभी खंड कार्यालय में लगाया जाएगा। शिविर में नए संशोधन, नाम परिवर्तन, बिजली निर्धारण, बकाया बिल जमा फ्री नंबर 1912 पर पंजीकरण का आयोजन सुबह 10 बजे से कार्यालयों में किया जाएगा। उपभोक्ताओं को मौके पर ही की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें कनेक्शन, भार वृद्धि, बिल चोरी से जुड़े राजस्व जैसी समस्याओं को टोल कराकर, उसकी रसीद दिखाने पर कैंप स्थल पर ही तत्काल निस्तारण किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर कैंप में भाग लेकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समुचित समाधान कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें