कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के उपकेंद्र रामपुर कोटवा से बिजली की आवाजाही से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। उपकेंद्र से करीब 200 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। बार-बार बिजली ट्रिप होन, दिन व रात में देर तक बिजली कटौती होने से परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इस उपकेंद्र क्षेत्र में कोटवाकला, नौरंगिया, सिरसिया खुर्द, विशुनपुरा, खैरटिया, सौरहा, हरपुर, ढोलहा, खजुरी, सेखुई, मेहदिया, सेमरा, रामपुर बांगर, सिसवनिया, बेलवा, देवतहा बाली, रायपुर भैसही, मडार विंदवलिया, सिरसिया, बिहारी छपरा, कौवासार, मठिया आलम, बगलहा आते हैं, लेकिन घंटों बिजली सप्लाई बंद रह रही है। कभी पूरा दिन तो कभी रातभर बिजली सप्लाई बाधित रह रही है। क्षेत्र के अतुल तिवारी, रामनिवास तिवारी, संजय गुप्ता, नागेंद्र, राज गौतम, लकामुद्दीन, रुदल, मोती मधेशिया, योगेंद्र तिवारी, महेश्वर दूबे, टुन्ना पांडेय आदि ने जताते हुए मुख्यमंत्री से बिजली सप्लाई सुचारू कराने की मांग की है।
इस संबंध में अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया कि बारिश, हवा और ओवरलोड के चलते इस समय दिक्कत है। जल्द समस्या ठीक हो जाएगी।