फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स को दी गई कंपास और जीपीएस की जानकारी

Wed, 16 Jul 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिविर के पांचवें दिन फायर फाइटिंग का कराया गया अभ्यास, कैडेट्स को प्रमोट कर दी गई रैंक
विज्ञापन


पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में 50 यूपी बटालियन पडरौना की तरफ से चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को कैडेट्स को कंपास और जीपीएस की जानकारी दी गई। इसके बाद फायर फाइटिंग का अभ्यास कर कैडेट्स में प्रमोट कर रैंक दी गई।
कैंप कमांडेंट कर्नल हरीश चंद ने कहा कि कंपास दिशा ज्ञात करने में मदद करता है। इसमें लगा चुंबकीय सुई पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के साथ संरेखित होती है, जिससे उत्तर दिशा का पता चलता है। उन्होंने बताया कि कंपास मकी चुंबकीय एक धुरी पर टिकी होती है। यह सूई स्वतंत्र रूप से घूम सकती है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी एक विशाल चुंबक की तरह व्यवहार करती है, जिसके कारण चुंबकीय सुई हमेशा उत्तर दिशा की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन

कंपास पर चार मुख्य दिशाएं (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम) अंकित होती हैं, जिससे दिशाओं का पता लगाना आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि कंपास का उपयोग मुख्य रूप से नेविगेशन और दिशा-निर्देशन के लिए किया जाता है। यह लंबी पैदल यात्रा, नौकायन, हवाई यात्रा और अन्य गतिविधियों में उपयोगी है। उन्होंने जीपीएस की जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम एक उपग्रह-आधारित नेविगेशन प्रणाली है जो पृथ्वी पर उनकी सटीक स्थिति, नेविगेशन और समय की जानकारी देती है।
जीपीएस का उपयोग नेविगेशन, सर्वेक्षण, आपदा प्रबंधन और परिवहन के लिए किया जाता है। आरएम हरजोत सिंह ने कैडेट्स को फायर फाइटिंग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका उपयोग कर त्वरित गति से आग बुझाई जा सकती है। एनओ लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी ने कैडेट्स को उपलब्ध संसाधनों में जीवन जीने की जानकारी दी। इसके बाद कैडेट्स की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कैप्टन ओमप्रकाश, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, लेफ्टिनेंट नंदलाल पाल, थर्ड ऑफिसर केएन मिश्र, हवलदार कुलदीप, हवलदार राजकुमार, हवलदार करनप्रीत सिंह, हवलदार जगत सिंह, हवलदार सर्वजीत, हवलदार छाब बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें