फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिर का गेट बंद होने पर श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी

Mon, 04 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। चौराहा स्थित राम जानकारी मंदिर का मुख्य गेट रोजाना बंद रह रहा है। इससे सावन माह में श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने में दिक्कत हो रही है। रविवार को भी मंदिर के गेट में ताला बंद होने से नाराज श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन कर नियमित रूप से मंदिर खुलवाने की मांग की। ग्राम प्रधान विकास वर्मा, रमेश गौड़, विजय प्रकाश रौनिया, शैलेश, शिवकुमार पाल, शंभू गुप्ता, राजू मिश्रा, राजू सिंह आदि ने कहा कि मंदिर के पुजारी की कार्यशैली और मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता नहीं है। इस संबंध में मंदिर के महंत हरिनारायण दास ने बताया कि मंदिर के संबंध में कुछ केस चल रहा है। उसी संबंध में वह बाहर हैं। एक पुजारी रखा गया जो सुबह मंदिर में पूजा कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें