फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लिंक एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई कार, एक की मौत

Mon, 04 Aug 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार।  - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पिपरा कनक (कुशीनगर/ गोरखपुर)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर खजनी क्षेत्र के टोल प्लाजा स्थित सिकरीगंज रोड के पास रविवार की सुबह करीब पौने पांच बजे एक कार ट्रक में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कुशीनगर निवासी रमाशंकर शर्मा (55) की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गए। पटहेरवा क्षेत्र के नरहवा निवासी परिवार राजस्थान के सीकर से इलाज कराने के बाद खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार के ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नरहवा निवासी रमाशंकर शर्मा (55) लंबे समय से बीमार थे। इलाज कराने राजस्थान के सीकर गए थे। साथ में उनकी पत्नी रेणु शर्मा, भांजा जितेंद्र शर्मा (35) और उनकी पत्नी मंजू शर्मा (32) और उनका आठ वर्षीय बेटा आयुष शर्मा और पांच वर्षीय बेटी आदिति शर्मा अर्टिगा रिजर्व कर ड्राइवर साहिल के साथ सीकर गए।
विज्ञापन

वहां से खाटू श्याम दर्शन के लिए चले गए। शनिवार दोपहर बाद वे लोग घर के लिए निकले थे। लौटते वक्त सीकर में रहने वाले रिश्तेदार पूनम शर्मा निवासी फाजिलनगर और आशीष शर्मा निवासी कटेया गोपालगंज (बिहार) भी इनके साथ आ आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें