लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लालाछपरा गांव के सूरजपुरा में सोमवार रात को एक बंदर ने पवन श्रीवास्तव (24) के पैर में काट लिया। बुधवार सुबह उसका इलाज रामकोला सीएचसी पर हुआ। इस क्षेत्र में बंदर का आतंक अधिक है। अबतक यह 36 लोगों से अधिक को काट चुका है। शिकायत के बाद भी बंदर को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। पवन सोमवार रात साढ़े नौ बजे अपने घर में भोजन करने के बाद आंगन में बैठे हुए थे। उसी समय अचानक एक बंदर ने पैर में काट लिया। जब लोगों ने मारने के लिए दौड़ाया तो बंदर बगल के घर में एक महिला पर काटने के झपटा, लेकिन महिला बच गई और बंदर भाग गया।