रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला क्षेत्र के ग्राम बड़हरा लक्ष्मीपुर के टोला जगन्नाथपुर में राजाराम की पत्नी बबीता देवी (35) ने पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए लेकर घर चले गए। रामकोला के एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि दरवाजे जानकारी होने पर शव को कब्जे में लिया। विवाहिता के पिता ने बच्चा नहीं होने पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। रामकोला क्षेत्र के गांव बड़हरा लक्ष्मीपुर के जगन्नाथपुर में राजाराम की पत्नी बबीता देवी (35) की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। विवाहिता की कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर परिजन उसे उलाहना देते थे और झगड़ते थे।