फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक को दुकानदार ने पीटा, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Wed, 16 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली विंदवलिया गांव के मुसहर टोली के मुकेश मुसहर ने खिरकिया बाजार की एक दुकान से मोबाइल का डाटा केबिल खरीदा था। घर लेकर आया तो डाटा केबिल खराब था।
विज्ञापन

मंगलवार को वापस करने गया तो दुकानदार नाराज हो गया और युवक की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर गांव महिला, पुरुष और युवक पहुंच गए, मामला बढ़ता देख दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया, नाराज लोगों ने दुकानदार पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के पास सड़क जाम कर दी। करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। विंदवलिया गांव के मुसहर टोला निवासी मुकेश मुसहर दो दिन पूर्व खिरकिया बाजार के एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल का डाटा केबिल खरीदा था। घर लेकर आया तो डाटा केबिल खराब था। दोपहर में वह इसे वापस करने गया तो दुकानदार ने वापस करने से मना कर दिया। इसको लेकर दुकानदार और मुकेश के बीच कहासुनी हुई। दुकानदार ने साथियों की मदद से उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग काफी संख्या में बाजार में पहुंच गए और चौकी के पास मार्ग को जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। भेजा।
विज्ञापन

कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर हटा दिया। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें