फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पर आयोजित स्ट्रेटेजिक वर्कशॉप में कुशीनगर को दूसरा स्थान

विज्ञापन
कुशीनगर नगर पालिका के ईओ प्रेमशंकर गुप्त को प्रमाण पत्र देते नगर विकास मंत्री एके शर्मा।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
स्वच्छता पर आयोजित स्ट्रेटेजिक वर्कशॉप में कुशीनगर को दूसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। लखनऊ में स्वच्छता पर आयोजित स्ट्रेटेजिक वर्कशॉप में नगर पालिका परिषद कुशीनगर को द्वितीय पुरस्कार मिला है। पुरस्कार और प्रमाणपत्र ईओ नगर पालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्त ने प्राप्त किया।
स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित स्ट्रेटेजिक वर्कशॉप में मंत्री एके शर्मा ने स्वच्छ त्योहार 2022 के विजेताओं के नाम की घोषणा कर पुरस्कार वितरित किया। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छता पर बनाए गए आर्ट के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप में चार भाग में 18 विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें नगर निगम में गोरखपुर को प्रथम, नगर निगम लखनऊ को द्वितीय, नगर निगम वाराणसी को तृतीय, नगर निगम सहारनपुर को सांत्वना पुरस्कार। नगर पालिका परिषद मोदीनगर को प्रथम, नगर पालिका परिषद कुशीनगर को द्वितीय व नगर पालिका गंगाघाट को तृतीय, नगर पालिका परिषद मोहबा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी तरह नगर पंचायत दयालबाग को प्रथम, नगर पंचायत गोवर्धन को द्वितीय, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें