अमेरिका में आयोजित इंडिया डे परेड में शामिल हुए कुशीनगर विधायक पीएन पाठक।स्रोत- सोशल मीडिया
कसया। कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक अमेरिका के नैशविले टेनिसी में आयोजित इंडिया-डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान से हुई। अमेरिका के नैशविले टेनिसी के सीनेटर व कांग्रेस मैन ने विधायक को नेशनल फ्लैग देकर सम्मानित किया।
विधायक ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा उन्हें भेंट की। विधायक ने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र कुशीनगर व भारत का प्रतिनिधित्व वैश्विक मंच पर किया। उन्होंने अमेरिका के बोस्टन शहर में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्स (एनसीएसएल) सम्मलेन में 24 राज्यों और 21 राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 130 से अधिक भारतीय विधायकों के साथ कई महत्वपूर्ण वैश्विक सत्रों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि शासन व्यवस्था, दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा, एआई, साइबर सुरक्षा और लोकतांत्रिक नवाचार के विषयों पर अध्ययन करने का मौका मिला।
विधायक ने बताया कि यह यात्रा परिवर्तनकारी वैश्विक अनुभव वाली रही। इस दौरान साथ में अटलांटा के राजदूत रमेश, ब्रदेश विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव सहित हजारों उत्तर भारतीय मौजूद रहे। संवादा