फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले बोला- 'कहीं और शादी कर लो', फिर खुद अड़ा -दुदही की दुल्हन शादी के अगले दिन लौटी

Tue, 19 May 2026 05:51 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पीड़िता के मुताबिक, शादी के अगले दिन कृष्णा ने रिश्तेदार बनकर उसके ससुराल फोन किया और बात कराने को कहा। फोन पर उसने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए युवती को वापस बुलाया और उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती मायके लौट आई। युवती का आरोप है कि जब उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही तो युवक के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कृष्णा घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीड़िता युवती ने बताया कि जब परिवार वालों ने उसकी शादी बिहार में तय कर दी तो पहले प्रेमी कृष्णा ने उसे कहीं और शादी कर लेने की बात कही। बाद में वह खुद शादी करने की जिद करने लगा। युवती का दावा है कि शादी की खरीदारी में भी युवक उसके साथ रहा और उसकी पसंद के कपड़े व गृहस्थी का सामान खरीदवाने में मदद करता रहा।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि हल्दी कार्यक्रम के दिन भी कृष्णा उससे शादी करने की बात कर रहा था। हालांकि परिवार वालों के समझाने पर वह शांत हो गया। सात मई को बिहार से बारात आई और अगले दिन विदाई हुई। आरोप है कि विदाई के बाद कृष्णा बाइक से करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करता रहा और रास्ते में इशारों में पति से दूरी बनाए रखने की बात कहता रहा।
विज्ञापन

रिश्तेदार बनकर किया फोन, फिर बुलाया मायके
पीड़िता के मुताबिक, शादी के अगले दिन कृष्णा ने रिश्तेदार बनकर उसके ससुराल फोन किया और बात कराने को कहा। फोन पर उसने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए युवती को वापस बुलाया और उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती मायके लौट आई। युवती का आरोप है कि जब उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही तो युवक के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कृष्णा घर छोड़कर फरार हो गया।

बेटी की शादी के लिए पिता ने बेच दी जमीन
मामले को युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति और भी संवेदनशील बना रही है। मुस्कान ने बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं और उसका एक छोटा भाई भी है। बेटी की शादी के लिए परिवार ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए और दो कट्ठा जमीन तक बेच दी। अब बेटी के वापस लौट आने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। युवती के पिता ने विशुनपुरा थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें