पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें जिले को छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम ने एक प्लस रैंकिंग प्राप्त करने वाले विभागाध्यक्षों के कार्यों की सराहना करते हुए चेताया कि डैशबोर्ड पर रैंकिंग खराब हुई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि नवंबर में विकास कार्यों के तहत जिले को छठवां रैंक मिला है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शासन से जुड़ी जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं व परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें। किसी अधिकारी की शिथिलता से जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करने की आवश्यकता है। जिन विभागों का लक्ष्य दिसंबर में निर्धारित है या जो आवेदन विभागीय पोर्टल पर आवेदकों के लंबित हैं, उन्हें शीघ्र निस्तारित करें, जिससे रैंक और अधिक बेहतर हो सके। इसके बाद जिला पर्यावरण समिति की बैठक कर प्रभागीय वनाधिकारी की तरफ से बरसात के दौरान पौधरोपण स्थल की कार्रवाई, रोपित किए गए पौधों, जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट, उनकी सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग आदि की जानकारी दी गई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीएफओ वरुण, डीडीओ कल्पना मिश्रा, डीईएसटीओ श्रवण कुमार सिंह, डीआईओएस रविंद्र सिंह, डीसी मनरेगा राकेश आदि मौजूद रहे।