फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिवाघाट पर हुआ कुशीनगर महोत्सव का आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Tue, 28 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गंगा आरती करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के शिवाघाट पर सोमवार की शाम 12वें कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छठ माता की पूजन कर गंगा आरती हुई। इसमें वाराणसी से आए विद्वानों के मंत्रोच्चार से पूरा छठ घाट भक्तिमय हो उठा। इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व से नयी पीढ़ी को अवगत कराना है। कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल सहित अन्य लोगों ने छठ माता की पूजा अर्चना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि छठ जैसे महापर्व से कुशीनगर महोत्सव का आयोजन किया जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

इस दौरान आलोक राय, संजय सिंह, कस्तुरचंद जायसवाल, आदित्य राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें