कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम में सोमवार को स्व. रोहन मणि त्रिपाठी क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर तले एक दिवसीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन गोरखपुर क्रिकेट एकेडमी और कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी के बीच केसीए के कोच अजहर अली की देख रेख खेला गया। जिसमें कुशीनगर एकेडमी की टीम ने गोरखपुर को हराकर ट्रॉफी जीती।
मैच का शुभारंभ दोनों टीमों के बीच टॉस उछाल कर किया गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन बनाई। जवाब में उतरी कुशीनगर की टीम ने 17.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच अमृता राव चुनी गई। अमृता 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट ली। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
मैच में निर्णायक अमन राय व रामप्रकाश और स्कोरर विकास सिंह व कमेंट्री सत्यप्रकाश तिवारी ने किया। इस अवसर पर मौजूद अतिथि राधा कृष्ण शर्मा, संतोष पाठक रविशंकर मिश्रा,सर्वेश सिंह, अरुण चौबे आदि ने अपने उद्बोधन से टीम के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। आयोजक अंशु मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।