फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर एकेडमी ने 140 रन से दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के खेल मैदान में चल रहे अंडर-16 केसीए पुलवी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन कुशीनगर एकेडमी और एबीसी एकेडमी के बीच खेले गए मुकाबले में कुशीनगर एकेडमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 140 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच शुरू होने से पहले कुशीनगर एकेडमी के कप्तान शुभम कुशवाहा और एबीसी एकेडमी के कप्तान शिवम यादव के बीच टांस हुआ। टांस जीतकर एबीसी एकेडमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उस पर भारी पड़ा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुशीनगर एकेडमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिलशाद अंसारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में तीन छक्के और 11 चौकों की मदद से 81 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबीसी एकेडमी की टीम कुशीनगर एकेडमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 24.4 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। कुशीनगर की ओर से शिवम शर्मा ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिलशाद अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी विकास सिंह और रामप्रकाश ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका विकास सिंह ने अदा की।
मैच के दौरान केसीए कोच मो. अज़हरुद्दीन, अंशु मणि त्रिपाठी, रविशंकर मिश्रा, अजेंद्र सिंह, प्रिंस पांडेय और नीरज शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें