फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा ने लीला भंसाली पुतला जलाया

Mon, 27 Nov 2017 12:20 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पुतला जलाते लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से रविवार को नगर के बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

 
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि इस फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसका क्षत्रिय समाज के अलावा पूरा हिंदू समाज विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड से इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने तक विरोध जारी रखा जाएगा। युवा अध्यक्ष आलोक सिंह ने सोमवार को शहर में आ रहे सीएम आदित्यनाथ को ज्ञापन देकर फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की। 

इस दौरान राजेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, अमिताभ सिंह, प्रमोद सिंह, संजय शाही, मानवेंद्र सिंह, विद्या सिंह, अमिशेष सिंह, सौरभ सिंह, विशाल सिंह, तुषार सिंह, अमीत सिंह, अशोक सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, विश्वजीत सिंह, संदीप सिंह, विष्णुप्रताप सिंह, राजदीप सिंह, सुमन सिंह, अनिरूद्घ सिंह, शुत्रघन सिंह, अरूण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें