फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृष्णा साहा-विमलेश मल्ल स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता पांच जनवरी से

Thu, 26 Dec 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में पडरौना क्रिकेट क्लब की ओर से छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहा व छात्रनेता रहे विमलेश मल्ल की स्मृति में 17वें वर्ष ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का पांच जनवरी से आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सुबह नौ बजे शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद खेल मैदान पर विविध कार्यक्रमों के बीच उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

उदित नारायण पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहा व छात्रनेता विमलेश मल्ल की स्मृति में प्रति वर्ष पडरौना क्रिकेट क्लब की ओर से ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। 17वें वर्ष के प्रतियोगिता का आयोजन पांच जनवरी से होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चदंले और सतीश साहा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रति वर्ष की तरह शुभारंभ के दिन सुबह नौ बजे से खेल मैदान से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें खिलाड़ी व शहर के लोग शामिल होंगे। खेल मैदान से तिलक चौक तक प्रभात फेरी निकालकर स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद प्रभात फेरी से लौटकर खेल मैदान पर भव्य कार्यक्रमों के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रिंस तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। खेल मैदान को सजाने-संवारने का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। इस बार के प्रतियोगिता में प्रयागराज, पटना, कानपुर, बनारस, मुज्जफरपुर, पडरौना, लखनऊ, सीवान, चंदौली, भदोही, मऊ व नोएडा की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। पैनल के अंपायर पूरे प्रतियोगिता को संपन्न कराएंगे। आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें