फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इस्कॉन मंदिर से निकली कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। चित्रतुली गली स्थित हरे कृष्ण मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्म महोत्सव के तहत शुक्रवार शाम भव्य झांकी निकाली गई। झांकी नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने भाग लिया। कीर्तन और भजनों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में देर रात तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सायंकाल मधुर कीर्तन और वैष्णव भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। रात आठ बजे से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कलाकार सोहर, बधाई गीत, नृत्य के साथ अवधी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी गई। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। शनिवार शाम मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव के व्यवस्थापक गोविंद गोपाल दास ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां मंदिर परिसर में आयोजित की जा रही हैं जो पूरी रात तक चलेगी। शनिवार को महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें