फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोटवा कला के युवक की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

Sat, 07 Dec 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। कोटवा कला के फर्नीचर कारीगर की बृहस्पतिवार देर शाम को मुंबई में बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटवा कला गांव निवासी 32 वर्षीय धनंजय शर्मा के घर का माली हालत ठीक नहीं है। वह मुंबई में रहकर फर्नीचर बनाने का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की शाम को एक फर्नीचर कंपनी में कार्य कर वह कमरे पर लौट रहे थे। अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। उसकी पत्नी संगिता बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वह अपने पीछे पुत्र आलोक 3 वर्ष व पुत्री आयसा डेढ माह के साथ बुजुर्ग मां-बाप विजय को छोड़ गया। शुक्रवार सुबह शव लाने के लिए परिजन मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें