पडरौना। ऑल इंडिया फेयर शॉप डीलर फेडरेशन से जुड़े कोटेदारों ने सोमवार को सीएम को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें उच्च न्यायालय की तरफ से निर्णय आने तक ईकेवाईसी नहीं कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
संगठन के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष रामनिवास प्रसाद ने कहा कि ईकेवाईसी के संबंध में उच्च न्यायालय में पड़ी रिट याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए तारीख मांगी है। इसको देखते हुए उच्च न्यायालय की तरफ से इस संबंध में निर्णय आने तक ईकेवाईसी करने के लिए कोटेदारों पर दबाव नहीं बनाने की मांग की। इसके बाद कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी मांग पत्र सौंप कर पुराने एनएससी का भुगतान कराने, एमडीएम का किराया भुगतान कराने, आईसीडीएस खाद्यान्न वितरण का लाभांश कोटेदारों को दिलाने समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
इस दौरान रामहर्ष कुशवाहा, हरेंद्र प्रसाद, विभूति पाठक, अलाउद्दीन, रविंद्र यादव, पंकज राय, रामबाबू गुप्ता, सिकंदर यादव, मंटू सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जयनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।