फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लाभांश नहीं मिलने से नाराज कोटेदार करेंगे कार्य बहिष्कार

Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। बीते आठ माह से लाभांश (कमीशन) नहीं मिलने से नाराज विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के कोटेदार मंगलवार से राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे। कोटेदारों का आरोप है कि फ्री राशन वितरण के लिए जमा कराए गए रुपये भी उन्हें वापस नहीं दिए गए हैं।
विशुनपुरा ब्लॉक के कुल 81 ग्राम पंचायतों में करीब 95 कोटेदार हैं। पिछले वर्ष नवंबर से कोटेदारों को राशन वितरण पर मिलने वाले कमीशन नहीं मिला है। इसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोटेदारों को सरकार की तरफ से प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदार संघ के विशुनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि कोविड के समय सभी कोटेदारों ने राशन वितरण करने के लिए अपना-अपना पैसा जमा कर दिया। उसके बाद सरकार ने फ्री राशन वितरण करने का योजना बना ली। उनका कहना है कि कोटेदारों का वह भी रुपये अभी तक नहीं लौटाया गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर कोटेदार मंगलवार से राशन वितरण नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें