कोटेदारों ने एसडीएम से की एसएमआई की शिकायत
खड्डा। तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को शिकायतीपत्र सौंपकर विपणन केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
खड्डा क्षेत्र के कोटेदार जितेंद्र, धर्मेंद्र, योगेंद्र, राजेश, किशोर, जयप्रकाश, सुरेंद्र यादव, रामचंद्र, राजेश, निजामुद्दीन, जालंधर, रामायन, सरिता देवी, मोतीलाल आदि की तरफ से एसडीएम को दिए गए शिकायतीपत्र में कहा गया है कि विपणन केंद्र प्रभारी ने 30 तारीख तक कुछ ही दुकानदारों को खाद्यान्न दिया है। अन्य दुकानदारों को खाद्यान्न देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसके अलावा खाद्यान्न की घटतौली और कार्यालय में नहीं मिलने की शिकायत भी की है। एसडीएम अरविंद कुमार ने इस मामले पर एआरओ से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, एसएमआई पवन पांडेय का कहना है कि लगाए गए आरोप निराधार व असत्य हैं। सारे कार्य नियमानुसार होते हैं। संवाद