दो और हुए स्वस्थ, नौ एक्टिव केस बचे जिले में
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शनिवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिला। पहले से संक्रमित दो मरीज स्वस्थ हो गए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या केवल नौ रह गई है।
जिले में अब तक 764037 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। शनिवार को भी 2431 लोगों का परीक्षण किया गया। देर शाम 1527 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए। जिले में अब तक 15576 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 225 लोगों की मौत हुई है। 15342 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब केवल नौ एक्टिव केस बचे हैं।